- Hindi News
- वैश्य समाज के संगठनों को एकजुट करने का आह्वान
वैश्य समाज के संगठनों को एकजुट करने का आह्वान
वैश्य समाज के विकास और उन्नति के लिए जरुरी है कि समाज की सभी छोटी-बड़ी संस्थाएं एक मंच पर आकर कार्य करें।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इस ओर कार्य कर रहा है। संगठन के पदाधिकारी राज्य के जिलों का भ्रमण कर समाज के लोगों को एकजुट करने का काम कर रहे हैं।
शनिवार को रिद्धी-सिद्धी भवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूराम गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि समाज के जो लोग आर्थिक रूप से पिछड़े हुए है उनको समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी संगठन स्तर पर प्रयास जारी है।
समाज के विकास और उन्नति के लिए संगठन स्तर पर पांच सूत्री कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके तहत आईएएस और आईपीएस बनने के इच्छुक समाज के लगभग सौ छात्र-छात्राओं को संगठन स्तर पर आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में वैश्य समाज राजनीति के क्षेत्र में भी पिछड़ रहा है। समाज को एकजुट होकर इस ओर कार्य करने की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम शेरेवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले में छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग सेंटर खोलने की भी योजना है। महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला रावत ने संगठन स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेसवार्ता में संगठन के प्रदेश महामंत्री ध्रुवदास अग्रवाल, गिरिराज गर्ग, महिला विंग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारू गुप्ता, रेणु प्रभाकर आदि ने भी विचार रखे।
रिद्धि-सिद्धि पैलेस में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करते अग्रवाल समाज के लोग।