महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा आज
जिला अग्रवाल सम्मेलन, श्री अग्रवाल कन्दोई ट्रस्ट, श्री अग्रवाल सभा, श्री अग्रवाल समाज चेतना समिति, बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन (युवा इकाई), सहित करीब 15 संस्थाएं के तत्वावधान में 21 सितंबर को दोपहर तीन बजे महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, संचेतन झांकियां, महाराजा अग्रसेन दरबार आदि शामिल होंगे। यह शोभायात्रा अग्रवाल भवन जेएनवी कॉलोनी, शिवबाड़ी रोड से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल भवन गोगागेट पहुंचेगी। शनिवार होटल वृंदावन में बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन, युवा इकाई की ओर से बैठक रखी गई जिसमें शोभायात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। युवा कार्यकर्ताओं को शोभायात्रा से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।
युवा इकाई संरक्षक शिवजी, केदारनाथ, हनुमान अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले अग्र बंधुओं को शोभायात्रा के समापन पर आकर्षक पुरस्कार लॉटरी द्वारा चयन कर दिए जाएंगे। बैठक में लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, श्याम गुप्ता, आलोक अग्रवाल, आशीष गर्ग, किशन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, अशोक गोयल, कैलाश अग्रवाल, गिरीराज अग्रवाल, गोपीकिशन अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे। वही अग्रवाल समाज चेतना समिति की मीटिंग समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार बंसल की अध्यक्षता में हुई। समिति के मंत्री जगदीश राय गुप्ता ने बताया कि मीटिंग में सुभाष मित्तल, हनुमान अग्रवाल, गोपीराम गुप्ता, मनमोहन अग्रवाल आदि शामिल थे।
हरियाणा सेवा समिति के अध्यक्ष जयनारायण गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को दोपहर साढ़े तीन बजे शोभायात्रा व्यास कॉलोनी से रवाना होगी जो विभिन्न मार्गो से होते हुए अग्रसेन भवन गोगागेट पहुंचेगी। गोयल ने बताया कि 23 सितंबर को शाम चार बजे से खेलकूद, मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता गोपीनाथ मंदिर, हनुमान हत्था में होगी। 24 सितंबर को असहायों को भोजन, अपना घर रानी बाजार आश्रम में करवाया जाएगा। वहीं गोशाला में गुड़, चारा चाटा वितरण किया जाएगा। 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती पर सुबह साढ़े आठ बजे महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना प्रसाद का वितरण किया जाएगा।