पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व में 45 मिलियन लोग अल्जाइमर से पीड़ित

विश्व में 45 मिलियन लोग अल्जाइमर से पीड़ित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए रिश्तों को विकसित करना जरूरी’

बीकानेर. भारतीयसंस्कृति की सुरक्षा के लिए रिश्तों को संजोये रखना जरूरी है। इसके लिए स्कूल कॉलेजों में चर्चाएं होनी चाहिए। यह बात शनिवार को शांति निकेतन में साध्वी चंद्रकला, पुण्य प्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर की ओर से ‘स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि शुक्ला बाला पुरोहित ने कही। उन्होंने कहा कि आज पैसा कैसे कमाएं ये सिख रहे है लेकिन रिश्तों को विकसित करने के लिए समय नहीं है। साध्वी जिनयशा ने कहा कि प्रतिपक्ष के द्वारा हम रिश्तों को कैसे संजो सकते है। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय महिला मंडल की महामंत्री पुष्पा बैद ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास तभी होगा जब हमारे में नम्रता, सहनशीलता, शालीनता का विकास होगा। सभा के पूर्व अध्यक्ष हंसराज डागा, राजेंद्र सेठिया, आचार्य श्री तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मंत्री लूणकरण छाजेड़ आदि ने भी विचार रखे। संचालन मंत्री मधु छाजेड़ ने किया। गंगाशहर अध्यक्ष संतोष बोथरा ने आभार जताया।

कार्यशाला में महिला मंडल की बहिनें।

पीबीएम हॉस्पिटल के मानसिक रोग विभाग में पुस्तक का विमोचन करते अधीक्षक के.के. वर्मा अन्य।

न्यूज इनबॉक्स .