पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार लाख की शराब पकड़ी

चार लाख की शराब पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़थाना पुलिस ने गुसांईसर बड़ा में चार लाख रुपए की अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी पकड़कर दो अभियुक्ताें को गिरफ्तार किया है। एसएचओ इस्लाम खां ने बताया कि मुखबिर से अवैध शराब की गाड़ी आने की इत्तला मिलने पर पुलिस मुस्तैद थी। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका तो उसका चालक गाड़ी को गुसांईसर बड़ा की ओर ले गया। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रोक ली। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें रखे अवैध अंग्रेजी शराब के 100 कार्टून बरामद हो गए। बरामद की गई शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई है जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए है। पुलिस ने गाड़ी में सवार चूरू में भालेरी निवासी भवानीसिंह हरियाणा में भहल निवासी रमेश जाट को गिरफ्तार कर लिया। रमेश सेरूणा थाने में अपहरण के एक मामले में फरार चल रहा था। उसे भगौड़ा घोषित किया गया था।