पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेशर पार्टी में झूमे स्टूडेंट

फ्रेशर पार्टी में झूमे स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बिनानी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में कैट वॉक करती छात्राएं।)
बीकानेर। मरुधर इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के स्टूडेंट के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। जिसमें आकाश सोनी मिस्टर फ्रेशर सचेता चतुर्वेदी मिस फ्रेशर चुनी गई। इनके सहित नृत्य गायन वन मिनट आदि अन्य प्रतियोगिता विजेता अभिनंदन दाधीच, पारस चौधरी, कोमल जोशी, हर्ष कुमार को पुरस्कृत किया गया। निदेशक प्रो मधुकर बागडिय़ा, प्राचार्य प्रो आर पी एस जाखड़, डा जावेद खान भुट्टो सहित तमाम स्टाफ मौजूद था।
बिनानी गर्ल्स कालेज में सीनियर छात्राओं ने नवागंतुक छात्राओं की फ्रेशर पार्टी आयोजित की। मिस बिनानी कनुप्रिया सोनी मिस फेस निहारिका बोहरा, मिस पर्सनेलिटी मुस्कान स्वामी सहित विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर नृत्य-गायन आदि की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष नंद किशोर मोहता, सचिव गौरीशंकर व्यास, प्राचार्य चित्रा पंचारिया समेत तमाम स्टाफ मौजूद था।