‘हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ’
‘हेलमेट लगाओ पेट्रोल पाओ’
बीकानेर | श्रीखेतेश्वर यूथ ब्रिगेड राजस्थान का एक शिष्टमंडल सोमवार को जिला कलेक्टर से मिला। शिष्टमंडल ने आग्रह किया कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोल पंपों पर टू-व्हीलर चालक के हेलमेट नहीं लगाया है उसे पेट्रोल नहीं भरें इसके लिए पेट्रोल पंपों मालिकों को पाबंद करे। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 13 दिसंबर को शहर के विभिन्न जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।