सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
बीकानेर | जनपतजयपुर में 13 दिसंबर को प्रस्तावित बूथ कार्यकर्ता की तैयारियों काने लेकर मंगलवार देहात भाजपा की बैठक हुई। देहात जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरयुक्त आमंत्रण पत्र जारी किया तथा रेली में भाग लेने वाले बूथ कार्यकर्ताओं की सूचियां, वाहन, भोजन व्यवस्था, सम्मेलन के प्रवेश पत्र एवं बैज मंडल प्रभारियों काे सौंपे। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बीकानेर देहात से लगभग पांच हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में कुंभाराम सिद्ध, प्रेमसुख सहारण, चम्पालाल गेदर, किशनाराम गोदारा, बनवारीलाल शर्मा, पं. लक्ष्मीनाथ पारीक, अशोक भाटी आदि शामिल थे।