पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपना घर आश्रम को एक लाख रुपए भेंट

अपना घर आश्रम को एक लाख रुपए भेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपना घर आश्रम को एक लाख रुपए भेंट

बीकानेर | अजीतप्रेम जनमंगल ट्रस्ट द्वारा अपना घर आश्रम रानी बाजार को एक लाख रुपए का चेक भेंट किया गया है। संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट के पीरदान पारख, इंद्रचंद सेठिया, निर्मल पारख, विजय डागा ने संचालकों को चेक भेंट किया। उन्होंने आश्रम का निरीक्षण कर संस्था के सेवा कार्य सराहे। सचिव नरेश मित्तल एवं रमेश राठी ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी आगंतुकों को दी।

एथलेटिकप्रतियोगिता 13 से चूरू में

बीकानेर | 12वीं राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता 13 दिसंबर से राजकीय स्टेडियम चूरू में आरंभ होगी। बीकानेर जिले की 11 सदस्यीय टीम कैप्टन सलीम बेग के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेने 12 दिसंबर को रवाना होगी।

सिलाईप्रशिक्षण शिविर संपन्न

बीकानेर | अर्पणसेवा संस्थान के तत्वावधान में गुसाईंसर और नौरंगदेसर में आयोजित 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शिविरों का समापन मंगलवार को हुआ। आयोजकों ने बताया कि इन शिविरों में 15-15 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शपथआयुक्तों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे

बीकानेर | बीकानेरजिला मुख्यालय, तहसील मुख्य सहित उप तहसील मुख्यालयों पर स्थित राजस्व न्यायालयों के लिए राजस्व मंडल ने शपथ आयुक्तों की एक जनवरी,2015 से 31 दिसंबर, 2015 तक नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि प्रार्थना पत्र जिला मुख्यालय पर उप विधि परामर्शी कार्यालय जिला कलेक्टर को, उपखंड मुख्यालय पर संबंधित उपखंड अधिकारी एवं उप तहसील मुख्यालयों पर संबंधित नायब तहसील को 19 दिसंबर,2014 तक देने होंगे।

ब्राह्मणसमाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर | सर्वब्राह्मण समाज प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2014 में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि कक्षा दसवीं 12वीं में 85 प्रतिशत तथा उच्च शिक्षा में पीएमटी, पीएचडी, आईआईटी, सीए, एमफिल आदि उपाधि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।

डीडीका चार्ज तिवाड़ी को

बीकानेर | मंडलउपनिदेशक का अतिरिक्त चार्ज जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कैलाश तिवाड़ी क