पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन बीकानेर की रनिंग स्टाफ जोधपुर का

ट्रेन बीकानेर की रनिंग स्टाफ जोधपुर का

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर-यशवंतपुरसुपरफास्ट एक्सप्रेस (16588) मंगलवार को शुरू तो हो गई लेकिन इस ट्रेन में रनिंग अौर चैकिंग स्टाफ आबूरोड तक जोधपुर मंडल का रहेगा। ऐसे में बीकानेर के कर्मचारियों में रोष है। मंगलवार रात को रवाना हुई ट्रेन को लेकर कर्मचारियों के साथ-साथ्र लोग भी उत्साहित थे। लोगों का पुणे तक सीधी संबंध होने के उत्साह का पता तो इससे ही चलता है कि ट्रेन के बीकानेर से रवाना होने तक स्लीपर क्लास की वेटिंग लिस्ट 87 थी, जिसमें 14 तो तत्काल टिकट लेने वालों की थी। वही थर्ड एसी में भी वेटिंग लिस्ट 10 थी। बीकानेर से करीब 11 बजे ट्रेन के रवाना होने से पहले स्टेशन पर रेल सलाहकार समिति के सदस्यों और कई लोगों ने ट्रेन के चालक, गार्ड और टिकट चैकिंग स्टाफ का माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया। सम्मान करने वालों में जियाउर रहमान आरिफ, रवि पुरोहित, विनोद भटनागर, देवेन्द्र कोचर, रामस्वरूप, माशूक मुगल, एडवोकेट श्मशाद अली आदि शामिल थे।

बीकानेर यशवंतपुर ट्रेन के स्टाफ का स्वागत करते लोग।

इन गाड़ियों में है दूसरे मंडलों का रनिंग स्टाफ

बीकानेरसे रवाना होने वाली अधिकांश ट्रेनों में रनिंग स्टाफ बीकानेर मंडल की बजाय दूसरे मंडलों का है। बीकानेर-कोलकाता, चैन्नई्र, बिलासपुर में जयपुर मंडल का स्टाफ है। वहीं बीकानेर-बांद्रा, दादर, जयपुर इंटरसिटी, हावड़ा सुपरफास्ट, बीकानेर कोयम्बटूर, अमदाबाद-उदयपुर में बीकानेर की बजाय जोधपुर मंडल का स्टाफ है।