लापता प्रौढ़ का सुराग नहीं
बीकानेर | रानीबाजार क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय कैलाश दैया का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। फड़ बाजार निवासी शंकरलाल दैया ने इस संबंध में कोटगेट पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में शंकरलाल ने बताया कि उसका भाई कैलाश दैया चार दिसंबर रात नौ बजे बी सेठिया गली स्थित सिलाई की दुकान से बिना बताए कही चला गया जो आज तक घर वापस नहीं आया। कैलाश का रंग गेहुंआ और कद पांच फुट 11 इंच है।