पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओशो का जन्म दिवस समारोह कल

ओशो का जन्म दिवस समारोह कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | ओशोज्ञानतीर्थ ध्यान केंद्र द्वारा 11 दिसंबर को शाम पांच बजे जयपुर रोड के डाल्फिन स्कूल में ओशो का 83 वां जन्म दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्र संचालिका विजय भारती ने बताया कि ओशो के वीडियो प्रवचन, संध्या सत्संग आदि आयोजन होंगे।

शिविरमें 57 यूनिट रक्त दान

बीकानेर | इंस्टीट्यूटआफ मैनेजमेंट स्टडीज, रामपुरिया जैन कालेज व्यास कालोनी की ओर से आयोजित वार्षिक रक्त दान शिविर में विद्यार्थियों कर्मचारियों ने 57 यूनिट रक्त दान किया। प्राचार्य डा पंकज जैन ने रक्त दाताओं एवं आयोजन में अहम योगदान देने वाली पीबीएम अस्पताल के रक्त कोष की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

भागवतकथा सप्ताह 14 से

बीकानेर | सनातनधर्म साधना परिषद द्वारा 14 दिसंबर से रामनाथ जी की कुटिया के पीछे सुजानदेसर में भागवत कथा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। दोपहर सवा बारह बजे एवं शाम सवा चार बजे से कथा का वाचन पं किशन व्यास भाई श्री करेंगे। आयोजकों ने बताया कि आयोजन के बैनर का विमोचन मंगलवार को पदाधिकारियों ने किया।

खुलेपड़े है सीवरेज के चैम्बर

बीकानेर | महिलाथाना स्थित जेएडी क्वाटरों के पास सीवर लाइन के चैम्बर कई दिनों से खुले पड़े है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि चैम्बर खुले होने से गंदगी सड़कों पर फैली हुई है। कॉलोनी का पार्क भी क्षतिग्रस्त है।