पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | राजीवगांधी पंचायती राज संगठन द्वारा विधानसभा में पेश भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध में शार्दूल सिंह सर्किल पर वार्ड 51 से 60 तक का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शहर कांग्रेस के महासचिव आनंद सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में चलाए अभियान में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन, विधायक भंवर सिंह भाटी ने भी हस्ताक्षर किए। सोढ़ा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चलाए अभियान के तहत लोगों के हस्ताक्षरित मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन नटराजन के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपे गए। शिष्टमंडल में विधायक भाटी, राष्ट्रीय समन्वयक राजकुमार किराड़ू, माशूक अली, रमजान अली कच्छावा, फिरोज भाटी, कैलाश पारीक, डा राजेंद्र मूंड, विमल भाटी, अकबर अली, हाजी भाई, शंकर कौशिक, अरविंद बाग चूरू, धनराज सियाग हनुमानगढ़, बलराम यादव अलवर, आनंद सिसोदिया जोधपुर आदि शामिल थे।