पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण स्वर्णकार क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू

ब्राह्मण स्वर्णकार क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीब्राह्मण स्वर्णकार खेलकूद समिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हुई। रेलवे स्टेडियम में मुख्य मंत्री मोहन सोनी, पार्षद रामचंद्र सोनी, परमेश्वर सोनी, संजय सोनी, सागर सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संगठन के अध्यक्ष युवराज सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्णकार समाज की सात टीमें भाग ले रही है। मंगलवार को पहला मैच बीएम क्लब विनर क्लब के बीच खेला गया जिसमें विनर क्लब विजयी रही। गोपाल मैन ऑफ मैच रहा। दूसरा मैच आरसीबी आरसीसी के बीच खेला गया जिसमें आरसीसी टीम विजय रही। मैन ऑफ मैच पवन रहा।

रुपएसे भरा बैग गिरा

बीकानेर | मंगलवारकी दोपहर को दो लाख रुपए से भरा बैग जो कहीं रास्ते में गिर जाने की शिकायत सदर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। पुरानी गिन्नाणी निवासी नारायण बिस्सा ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे के आसपास शुभम् गार्डन ब्रह्मा कुमारी चौराहा से धोबी धोरा रहा था। साथ में सोमांशु आचार्य जिसे वह स्कूल से लेकर रहा है उसमें समय उसके पास एक बैग था जिसमें कलेक्शन राशि के दो लाख रुपए थे। यह बैग ब्रह्माकुमारी चौराहा से कलेक्टर निवास के बीच गिर गया। बैग गिरने के पांच-दस मिनट बाद ही जानकारी होने पर दुबारा बैग को ढूंढ़ने के लिए गया लेकिन बैग सड़क पर नहीं मिला।