परमाणु ऊर्जा का महत्व समझाया
बीकानेर | परमाणुऊर्जा जागृति कार्यक्रम के तहत रमेश इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को परमाणु ऊर्जा विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.नीलम गोयल ने छात्रों को परमाणु ऊर्जा का महत्व समझाया। उन्होंने छात्रों को परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। तीन चरणों में दी जानकारी में उन्होंने बताया कि परमाणु ईधन के रूप में यूरेनियम का प्रयोग किया जाता है तथा इसके दूसरे चरण में प्रथम चरण से बचे भुक्त शेष ईधन का प्रयोग किया जाता है। जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में बिजली का उत्पादन किया जा सकता है। तीसरे चरण में परमाणु ईधन के रूप में थोरियम को प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर प्रिंसिपल रेणुका हर्ष, वाइस प्रिंसिपल अरुण कुमार यादव ने भी जानकारी दी।