सफाई कर्मियों की भर्ती की जाएं
बीकानेर | वाल्मीकिसमाज के विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एडीएम सिटी से मिला और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर शीघ्र लॉटरी निकालकर सफाई कर्मियों को नियुक्ति देने की मांग की है। चंद्रशेखर चांवरिया सफाई कर्मचारी नेता रामप्रसाद जावा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम को बताया कि नगर निगम प्रशासन ने वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों को आश्वस्त किया कि 17 सितंबर को चयन कमेटी की बैठक कर 24 से 27 सितंबर तक लॉटरी की तारीख एवं स्थान तय कर सार्वजनिक कर दिया जाएगा लेकिन आज तक लॉटरी के लिए स्थान तारीख तय नहीं की गई। प्रतिनिधिमंडल में सुरेश चांवरिया, ईश्वर जावा, सतीश चांवरिया, कामराज गोयल, कैलाश कंडारे, शुभकरण तेजी, छोटूराम चांगरा, मुकेश गुजराती आदि शामिल थे।
वहीं सफाई कामगार वाल्मीकि समाज संयुक्त संघर्ष समिति सफाई कर्मियों को भर्ती कर नियुक्त देने, वाल्मीकि समाज के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, वाल्मीकि समाज के आंदोलनकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर 30 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर धरना देंगी। इस संबंध में समिति का एक प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष खेमचंद तेजी, मिथुन चांवरिया, रोकी पडि़हार, अशोक जावा, हीरालाल चांगरा, सुनील वाल्मीकि आदि ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपने जाते वाल्मीकि समाज के लोग।