पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

100 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | श्रीबीकानेर विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान द्वारा पूजा दिवस पखवाड़े के तहत 28 सितंबर को माहेश्वरी भवन में समाज की 100 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देहात भाजपा अध्यक्ष राम गोपाल सुथार, विशिष्ट अतिथि डा रोहिताश कुलरिया, डा जितेंद्र नागल, उद्यमी रवींद्र के शर्मा, समारोह के अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष चतुर्भुज नागल सहित समाज के गणमान्य एवं वरिष्ठ लोगों ने प्रतिभाओं सहित विभिन्न गतिविधियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए। संयोजक शिवकुमार बामणिया ने बताया कि संघ द्वारा अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

विश्वकर्मा सेवा संघ के सम्मान समारोह में बोलते रामगोपाल सुथार।