पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सत्संग से होता है मनुष्य का उत्थान’

‘सत्संग से होता है मनुष्य का उत्थान’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | सत्संगसे मनुष्य का उत्थान होता है। मनुष्य की मानसिक परेशानियों चिंता को दूर करने के लिए सत्संग अति आवश्यक है। मनुष्य के दुखों का मुख्य कारण उनमें तृष्णाओं का पैदा होना है जो दिन-प्रतिदिन बढ़ती जाती है इसलिए मनुष्यों को संतोष करना चाहिए, संतोष में ही सब सुख हैं। यह उद्गार सोमवार को पाश्र्चचंद्र सूरी गच्छीय आसानियों के मोहल्ले में जैनाचार्य दिव्यानंद सूरीश्वर महाराज (निराले बाबा) ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परमात्मा सर्व व्यापक है जीवन ज्ञान के बिना परमात्मा की पहचान नहीं कर सकते। सत्य ही परमात्मा है सृष्टि के विनाश के बाद भी इसका अस्तित्व रहेगा। शांति एवं सुख सत्य के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त हो सकते है। इससे पहले निराले बाबा के सान्निध्य में आरती सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगियों ने योगिराज शांति सूरीश्वर जी महाराज के प्रति आस्था प्रगट करते हुए आरती की थालियां सजाकर लाए। निराले बाबा ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शांति चालीसा पाठ हुआ। प्रतियोगिता में त्रिशला दुग्गड, कोमल सेठिया, सरला देवी कोचर पहले तीन स्थान पर रही।

सांगठनिकजिम्मेदारियां सौंपी

बीकानेर | विश्वहिंदू परिषद महानगर की जिला बैठक पंच मंदिर में आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए बाबू सिंह राजपुरोहित ने विहिप स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जाने वाले स्वर्ण जयंती वर्ष संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई। जोधपुर प्रांत के प्रांतीय मंत्री भंवर लाल चौधरी प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद थे। अशोक परिहार, सुभाष जोशी, बजरंग पालीवाल की मौजूदगी में ऋषिराज रामावत महानगर मंत्री, ऋषिराज भाटी सह मंत्री, लक्ष्मीनाथ को प्रखंड अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

नौपद ओली की आराधना आज से

बीकानेर | सुगनजी महाराज का उपासरा में 30 सितंबर से नौ पद ओली की आराधना तथा विशेष प्रवचन का कार्यक्रम आरंभ होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष राय सिंह खजांची ने बताया कि नौ दिनों तक नो पद पर साध्वीवृंद के विशेष प्रवचन होंगे। श्रावक-श्राविकाएं आयंबिल की साधना करेंगे। इसके अलावा 4 से 8 अक्टूबर तक पंचाह्निका महोत्सव मनाया जाएगा। वहीं पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित कल्पसूत्र ज्ञानवर्धक प्रश्नावली प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रतियोगिता में प्रेम लता