पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा हाई स्कूल के उमर को स्वर्ण पदक

शिक्षा हाई स्कूल के उमर को स्वर्ण पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर के राजमहल में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा हाई स्कूल के छात्र उमर इब्राहिम ने अंडर-17 का स्वर्ण पदक जीता है। इस संबंध की जानकारी देते हुए शाला प्राचार्य इंदू करल ने बताया कि छात्र इब्राहिम का चयन इसी वर्ष कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता ट्रायल टीम में हुआ है। छात्र उमर काे शाला की डाइरेक्टर शिल्पी गुप्ता ने सम्मानित किया।