प्री-मेच्योर जुड़वा बच्चों का जन्म
बीकानेर| एमएनहॉस्पिटल में 12 सितंबर को डॉ. प्रज्ञा ओझा द्वारा नोर्मल डिलीवरी से सात माह की गर्भावस्था से जुड़वा बच्चे हुए। जिसमे प्रथम लड़की जिसका वजन 900 ग्राम तथा लड़का जिसका वजन एक केजी था। दोनों बच्चों को शीघ्र नर्सरी में रखा गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश वर्मा तथा नर्सिंग स्टाफ कुलदीप बलवीर, ओमप्रकाश की देख-रेख से दोनों बच्चे सकुशल है। दोनों को हॉस्पिटल से घर भेजा गया है।