उत्सव शॉपिंग कार्निवाल के उपहार वितरित
बीकानेर. दैनिक भास्कर एवं बीकाजी की ओर से आयोजित उत्सव शॉपिंग कार्निवाल में लोगों ने काफी उत्साह के साथ खरीदारी की। उत्सव का शॉपिंग ड्रा के सभी विजेताओं को सोमवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में उपहार वितरित किए गए। उपहार वितरित करने के लिए बंसल ग्रुप के संस्थापक सुशील बंसल, लूणीया एंड कंपनी के संस्थापक कृष्णा लूणीया, सुहाग साड़ी सेंटर के संस्थापक राजीव अरोड़ा, मारवाड़ प्रिंटर्स एवं प्रोर्पटीज के संस्थापक विजेन्द्रसिंह राठौड़, हनु ट्रेडर्स के संस्थापक दिपेश जोशी शामिल थे। बम्पर ड्रा में वाशिंग मशीन की विजेता शारदा एवं कूलर के विजेता गौतम रहे।