पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर मंडल में लगेगी 43 एटीवीएम

बीकानेर मंडल में लगेगी 43 एटीवीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में अनारक्षरित टिकट अब एवीटीएम से मिलेंगे। यानी एटीएम की तर्ज पर टिकट भी मशीन से मिलेगी। बीकानेर मंडल में 43 जगहों पर एवीटीएम लगाई जाएगी।

यह जानकारी शनिवार को बीकानेर रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में चीफ सूचना एवं जनंसपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी। उत्तर-पश्चिम रेलवे में ऐसी 146 मशीन लगेंगी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में ब्रांडेड कंपनियों का पैक्ड भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे बोर्ड ने उत्तर-पश्चिम रेलवे को नोडल एजेन्सी बनाया है। यहां के सीसीएम देशभर की कंपनियों से बात कर ट्रेनों में मिलने वाले पैक्ड भोजन का मैन्यू तय करेंगे। प्रेस वार्ता में जैन ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे ने पिछले साल 5900 करोड़ का राजस्व कमाया था जो इस बार बढ़ कर सात हजार करोड़ का हो जाएगा। प्रेसवार्ता में बीकानेर मंडल के सीनियर डीसीएम रजनीश कुमार भी मौजूद थे।