- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से एक और मौत, छह नए पॉजिटिव केस
स्वाइन फ्लू से एक और मौत, छह नए पॉजिटिव केस
पीबीएम अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीड़ित एक और रोगी की शनिवार को मृत्यु हो गईं। चौबीस घंटे में छह नए पॉजिटिव रोगी चिन्हित हुए हैं। शनिवार को 38 रोगियों के सेम्पल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
गंगाशहर निवासी 59 वर्षीय एन.के.नाहटा पुत्र रतनलाल नाहटा को स्वाइन फ्लू होने के कारण छह फरवरी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस में तकलीफ होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर ले लिया गया। शनिवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसे मिलाकर जिले में स्वाइन फ्लू से तीन मौतें हो चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. ए.आर.बंब ने बताया कि शुक्रवार को 39 सेम्पल की जांच में से चार और शनिवार को 38 सेम्पल में से शाम तक दो केस पॉजिटिव आए हैं। पूरी जांच रिपोर्ट रविवार को आएगी। अस्पताल में 11 रोगी अब्जर्वेशन में और तीन आईसीयू में भर्ती हैं। डॉ.बंब ने बताया कि एक जनवरी से अब तक कुल 317 सेम्पल लिए जा चुके हैं। 291 की जांच हुई है, जिसमें से 29 केस पॉजिटिव के हैं। इनमें 26 केस बीकानेर और तीन श्रीगंगानगर से अघाए थे।
(पांचमिनट में होगी स्वाइन फ्लू की जांच : पेज 11)