- Hindi News
- बिजली बंद मेंटिनेंस के चलते छह घंटे बंद रहेगी बिजली
बिजली बंद - मेंटिनेंस के चलते छह घंटे बंद रहेगी बिजली
बीकानेर | मेंटिनेंसके के चलते रविवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक घरों में बिजली सप्लाई नहीं होगी। इन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट डुप्लेक्स कॉलोनी, अंबेडकर सर्किल, डीआरएम ऑफिस, तुलसी सर्किल, मॉर्डन मार्केट, रतन विहारी पार्क, केएम रोड भैरोजी की गली और सार्दुल गंज। खेतेश्वर बस्ती, गोपेश्वर मंदिर के पास, शिव शक्ति गैस एजेंसी एवं मुस्तफा मस्जिद (बंगला नगर) और जेल-वैल टंकी जैसे इलाकों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे पावर सप्लाई नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर केबल के भूमिगत कार्य के चलते जस्सूसर गेट और एसबीबीजे बैंक के आस-पास क्षेत्रों में प्रात: दस बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।