- Hindi News
- खुला विवि कोटा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन तिथि बढ़ाई
खुला विवि कोटा - पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आवेदन तिथि बढ़ाई
बीकानेर | वर्धमानमहावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी.डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क 14 मार्च, 2015 तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि सात फरवरी निर्धारित थी। वहीं एमबीए में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा क्षेत्रीय केंद्र पर 15 फरवरी को सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगी।