25 टंकियों से होती है जलापूर्ति
शहर में लगभग 92 हजार जल कनेक्शन में 25 टंकियों से पानी का वितरण होता है। बीछवाल रिजर्ववायर पर 70 एमएलडी और शोभासर में 40 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट है। शहर में पानी की डिमांड लगभग 122 एमएलडी है। पहले बीकानेर में 58 कुएं चालू थे। सर्दी में इनमें से 25 ही चालू है। गर्मी में 48 चालू किए, जिनसे लगभग 10 एमएलडी पानी मिलता है।