बीकानेर। शनिवार शाम को मौसम ने पलटा खाया। सायं साढ़े सात बजे बाद शहर से गांवों तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडा हो गया। शहर के अलावा कोलायत और गजनेर में बूंदाबांदी हुईं।
मौसम अब धीरे-धीरे मिजाज बदलने लगा है। धूप में अब फुल गर्म कपड़े नहीं सुहा रहे। दोपहर में तो गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं रही। शाम से सुबह तक अभी भी गर्म कपड़ों की जरूरत है। शनिवार को दिन में धूप चुभने लगी।
लोग छांव तलाशने लगे। हालांकि शाम होने पर कुछ ठंडक का अहसास हुआ। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हवा की गति भी धीमी रही। हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम रहा।