- Hindi News
- एसएसए शिक्षकों को महीने के अंत में मिलता है वेतन
एसएसए शिक्षकों को महीने के अंत में मिलता है वेतन
बीकानेर | राजस्थानशिक्षा परिषद शिक्षा संकुल द्वारा जिले के सर्व शिक्षा अभियान के पदों पर कार्यरत शिक्षकों का वेतन बजट जारी होने के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी प्रा शि बीकानेर द्वारा वेतन जारी नहीं करने पर राजस्थान लोक सेवा शिक्षक संघ भगत सिंह ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश संरक्षक किशोर पुरोहित ने समस्या समाधान के लिए वित्तीय भार जिला समन्वयक को सौंपने की मांग की है। पुरोहित ने पत्र में बताया कि शिक्षकों को वेतन करीब तीन सप्ताह देरी से, महीना खत्म होने के समय मिलने के कारण प्रतिमाह शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है बजट प्रक्रिया में विलंब होना। उन्होंने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों को वेतन बाबत बजट मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 65 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा 35 प्रतिशत राशि के आबंटन शिक्षकों के वेतन बाबत किया जाता है। संगठन ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि पूरे वर्ष का बजट एक साथ और हर जिला स्तर पर आबंटित करवाया जाए।