- Hindi News
- प्रभु की लीलाएं सिखाती हैं सुखी जीवन जीने की कला
प्रभु की लीलाएं सिखाती हैं सुखी जीवन जीने की कला
बीकानेर |तिलक नगर के मुख्य बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में विभिन्न अवतारों और उनके रहस्य के बारे में भागवत कथाकार रमतेराम महाराज ने विवेचन किया। उन्होंने विभिन्न अध्यायों अवतारों संबंधी प्रसंगों का संदर्भ देते हुए कहा कि भगवान पापियों का नाश करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु की दिव्य लीलाओं से हम सभी सुखमय और समृद्धि भरा जीवन जीने की कलाएं सीख सकते हैं।
तिलक नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करते रमतेराम महाराज।