पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए उत्साहित हैं महिलाएं और सीनियर सिटीजन

कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए उत्साहित हैं महिलाएं और सीनियर सिटीजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर। दैनिक भास्कर कार्यालय में दो फरवरी से शुरू हुआ सीखने की कोई उम्र नही होती निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साह के साथ चल रहा है। कम्प्यूटर सीखने आए सभी प्रतिभागियों में उत्साह सीखने की ललक दिखाई दे रही है।
वरिष्ठ नागरिक गृहणियां परिवार का अहम हिस्सा होते हुए भी नई तकनीक से दूर रह जाती है, इसी कारण दैनिक भास्कर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों गृहणियों के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि वे भी नई चीजों को सीखने में पीछे नहीं रहें और नए जमाने के साथ चले।
कार्यकम में कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, कम्प्यूटर चलाना, इन्टरनेट चलाना, आदि अन्य रोजमर्रा के उपयोगी सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के लिए शहरवासी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए दैनिक भास्कर, कीर्ति स्तम्भ चौराहा, नगर निगम के पास स्थित कार्यालय में रजिस्ट्रेशन जारी है। फोटो आई डी साथ लाकर सीधे कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओं के आधार पर रहेगा।