- Hindi News
- नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान मार्च में
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान मार्च में
बीकानेर | राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की शनिवार को बैठक हुई। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्षद सोहनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव चंदगी राम गुरिया ने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए इस प्रकार के समारोह का आयोजन आवश्यक है। जिलाध्यक्ष मूलचंद बोरावड़ ने बताया कि यह समारोह मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समारोह में अमरसिंह पैशिया, नारायणदास मंगलाव, कैलाश कालोड़, लक्ष्मीनारायण वर्मा, गणेश गेदर आदि ने भी विचार रखे।