यात्री गाड़ियों का विस्तार की मांग
बीकानेर |बीकानेर जिला उद्योग संघ यात्री सेवा समिति ने रेल मंत्री सांसद को पत्र लिखकर आगामी रेल बजट में बीकानेर संभाग के यात्रियों की सुविधार्थ यात्री गाड़ियों का विस्तार करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल संरक्षक अनंतवीर जैन ने रेल मंत्री सांसद को भेजे पत्र में बीकानेर से हरिद्वार साप्ताहिक होली-डे स्पेशल को नियमित करने, भटिंडा से जम्मू तवी के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी को जोधुपर तक विस्तार करने, बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला चलने वाली गाड़ी को बांद्रा तक बढ़ाने, हिसार से गोरखपुर के मध्य चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तार करने, बीकानेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला चलने वाली इंटरसिटी गाड़ी का समय परिवर्तन गुड़गांव में ठहराव करने, जैसलमेर-हावड़ा के मध्य चलने वाली साप्ताहिक गाड़ी का स्टॉपेज भदोही तक करने आदि की मांग की है।