बीकानेर। कोलकाता वाले सोनार एसोसिएशन, बीकानेर की ओर से आयोजित कार्यक्रम सदा-ए-हक के पोस्टर का विमोचन शनिवार को हुआ।
पोस्टर का विमोचन नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, भाजपा नेता वली मोहम्मद गौरी, बसपा नेता अताउल्लाह एवं सुन्नी दावते इस्लामी के मुबल्लिग अता हुसैन कादरी आदि ने किया।
एसोसिएशन, बीकानेर के मौलाना मोहम्मद फैय्याज कोसर ने बताया कि यह कांफ्रेंस 15 फरवरी को बाद नमाज ईशा सिटी कोतवाली के पास मदीना मस्जिद रोड पर होगी जिसमें हजरत मौलाना मोहम्मद फारूक खां रजवी, नागपुर (महाराष्ट्र) अपने नूरानी खिताब (प्रवचन) से नवाएंगे।