पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायिक दृष्टि से करें भेड़ पालन

व्यवसायिक दृष्टि से करें भेड़ पालन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | किसान कृषि के साथ पशु पालन पर जोर देता है। छोटे कमजोर किसान भेड़-बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। परंतु अब समय गया है कि भेड़पालक भी नई-नई तकनीकियां अपनाकर भेड़ पालन को व्यवसायी दृष्टि से कर अधिक लाभ कमा सकता है। यह बात शनिवार को केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान, मरु क्षेत्रीय परिसर में भेड़ पालकों के लिए ‘शुष्क क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रबंधन द्वारा भेड़ पालन’ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. (डॉ.) ए.के. गहलोत ने कही। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के निदेशक डॉ. एन.वी. पाटिल, मरु क्षेत्रीय परिसर के प्रभागाध्यक्ष एवं मगरा भेड़ परियोजना के प्रभारी डॉ. ए.के. पटेल ने भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में, कानासर जालवाली के तीस भेड़ पालकों ने भाग लिया।