- Hindi News
- सोढ़ी के अनुसार बीकानेर के मीठे पानी के कुएं और तालाब
सोढ़ी के अनुसार बीकानेर के मीठे पानी के कुएं और तालाब
सोढ़ी हुक्म सिंह के तत्कालीन बीकानेर शहर में स्थित कुओं तथा तालाबों की तथ्यात्मक जानकारी भी अपनी इस कृति में समाविष्ट की है।
उन्होंने लिखा है कि बीकानेर शहर के नागरिकों को निम्नांकित कुओं से पीने का मीठा पानी समुपलब्ध होता है। (1) चाच बृज लाल (2) रुघनाथ सागर कुआं (3) भगोरा, जिसे जीवण दास कुएं के नाम से भी जाना जाता है। (4) घेरू लाल का कुआं (5) फूल बाईसा कुआं (6) अनूप सागर, जिसे चौतीना कुआं भी कहा जाता है। (7) अलख सागर कुआं (8) अमृतसर कुआं (9) चंदन सागर कुआं (10) अनूप सागर या चौतीना कुआं, जो स्टीम-पम्प से काम करता है। (11) जेल का कुआं तथा (12) अलख सागर कुआं जो कि इन सभी कुओं में सर्वश्रेष्ठ है। सोढ़ी लिखते है कि बीकानेर शहर में स्थित अन्य सभी कुओं का पानी या तो खारा है अथवा निम्न स्तर का है। सोढ़ी हुक्म सिंह ने अपनी इस पुस्तक के कुओं संबंधी वृतांत की पाद-टिप्पणी में यह भी लिखा है कि , रेजीडेंसी के निकट ही माजी शेखावत जी का कुआं तथा राज का कुआं खोदा गया है जिनका पानी मीठा है तथा फतहपुरी बास के नजदीक भी एक कुएं का काम पूरा हो चुका है। सोढ़ी हुक्म सिंह ने अपनी इस कृति में तत्कालीन बीकानेर नगर में स्थित मुख्य तालाबों का भी उल्लेख किया है और यह लिखा है कि सूर सागर के अलावा नगर के मुख्य तालाब निम्नांकित है- (1) सासोलाई (2) हर्षोलाई (3) जसोलाई (4) श्रीसागर जिसके विषय में सोढ़ी लिखते है कि यह हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। सोढ़ी लिखते है कि उपर्युक्त बड़े तालाबों के अतिरिक्त शहर में और भी कई तालाब है किंतु वे छोटे है बीकानेर से संबंधित विविध पक्षों पर मूल्यवान तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करते समय सोढ़ी हुक्म सिंह ने बीकानेर नगर में स्थित विविध देवालयों अर्थात मंदिरों के विषय में भी कतिपय प्रामाणिक सूचनाएं प्रदान की है। (लगातार)