हज यात्रा के 350 आवेदन जमा
बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में 27 जनवरी से नौगजा पीर दरगाह में आयोजित हज शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए जा चुके हैं। सचिव शेख मोहम्मद इकबाल ने बताया कि शनिवार तक सामान्य श्रेणी, चौथे वर्ष के आवेदक एवं 70 साल रिजर्व वर्ग के साढ़े तीन सौ आवेदन जमा हुए। अध्यक्ष अनवर अली भाटी के नेतृत्व में तमाम सदस्य अपनी सेवाएं शिविर में देते हैं।