साध्वियों का प्रवेश 11 फरवरी को
शांति निकेतन सेवा केंद्र में वर्ष भर सेवाएं देने के लिए साध्वियों का प्रवेश 11 फरवरी को होगा। साध्वी कनक श्री राजगढ़, साध्वी जिन बाला का सिंघाड़ा प्रवेश करेगा। स्वागत सत्कार के लिए तैयारियां कर ली गई है। यह जानकारी देते तेरापंथ सभा के सहमंत्री धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया की अभिनंदन कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे तय किया है। इससे पूर्व 10 फरवरी को मंगल भावना कार्यक्रम होगा।