स्टूडेंट्स को तनाव मुक्त रहने की सलाह
बीकानेर. स्टूडेंट्सको हमेशा अपना आत्मविश्वास शिखर पर और अपने आप को तनाव मुक्त रखना चाहिए। हास्य विनोद तनाव को दूर करने का एकमात्र साधन है। यह बात राजस्थान सरकार के प्रोटोकाल उपप्रमुख मनोज कुमार शर्मा ने कही। अवसर था वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सैल में आयोजित ‘व्यक्तित्व के विकास और आत्मविश्वास निर्माण’ विषयक भाषण का। शर्मा ने स्टूडेंट्स को अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने की सलाह दी। विवि के कुलपति प्रो.ए.के.गहलोत ने छात्रों के लिए व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो.बी.के.बेनीवाल और प्रो. राजेश कुमार धूडिय़ा ने भी विचार रखे।