पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के दौरान बना रहा तनाव

चुनाव के दौरान बना रहा तनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | जिलाप्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव को लेकर शाम तक तनाव की स्थिति बनी रही। बाड़ेबंदी वाले स्थानों पर कई बार विवाद के हालात बने। श्रीगंगानगर रोड पर डेयरी प्लांट के सामने एक होटल में भाजपा की बाड़ेबंदी थी, जहां वोट के अधिकार को लेकर काफी हंगामा हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने होटल पहुंचकर मामला शांत करवाया। कांग्रेस के कुछ सदस्य भी पहुंचे। लेकिन वे कुछ देर नजारा देख बाहर से ही लौट गए। सूचना मिलने पर एएसपी देवेन्द्र बिश्नोई और बीछवाल पुलिस को मौके पर भेजा गया। उन्होंने हंगामा करने वाले सदस्य से बातचीत की। इस घटना को लेकर संबंधित पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।