पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्वानों की अटखेलियों ने किया रोमांचित...

श्वानों की अटखेलियों ने किया रोमांचित...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर| वेटरनरी विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित डॉग-शो में दुनियाभर में पाई जाने वाली 16 प्रजातियों के 73 श्वान पहुंचे। अलग-अलग रंग-रूप, कद-काठी में पंजीकृत श्वानों ने अपने हैरतअंगेज कारनामों प्रदर्शन से श्वान पालकों को रोमांचित किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि कमांडिंग 24 इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर मेजर जनरल जे.के.शर्मा, विशिष्ट अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा और कार्यक्रम अध्यक्ष विवि कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत की अध्यक्षता में डॉग-शो का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने क्लिनिकल वेटरनरी मेडिसिन विभाग द्वारा तैयार ‘केयर एंड मैनेजमेंट ऑफ पप्पीज’ ‘हीट स्ट्रेस’ नामक फोल्डर का विमोचन भी किया।

यह प्रजातियां रही मुख्य,दिखाए करतब

डॉग-शोमें लेब्राडोर, गोल्डन रिट्राईवर, जर्मन शेफर्ड, रोटवेलर, डॉबरमेन, ग्रेटडेन, सेंट बरनार्ड, पग, डेशंड केरोबियन हाऊंड, ल्हासा एप्सो, पेक बुली, कॉकर स्पेनियल, केरवन हाऊंड, पिट बुल और बेगले जैसी नस्लें मुख्य रूप से शामिल हुई। शो में श्वानों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। आज्ञाकारिता समूह प्रतियोगिता में मालिक के इशारे पर श्वानों ने आग के गोले पार किए।
जबकि फैंकी गई बॉल अन्य वस्तुओं को मुंह में पकड़कर वापस सौंपा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के अपराध अन्वेषण की विशेष शाखा के प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी घ्राण शक्ति के कारनामों से श्वान पालकों की तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो.टी.के.गहलोत, प्रो.आर.एन.कच्छवाहा डॉ. अशोक गौड़ रहे।
प्रतियोगिता में विजेता श्वानों को पदक और पालकों को कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत अधिष्ठाता प्रो.बी.के.बेनीवाल ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर पुरस्कृत किया।
लेब्राडोर नस्ल में योगेश का श्वान, जर्मन शेफर्ड में संजय आसोपा, पग में जितेंद्र सिंह, डे सड समूह में रतन सिंह, सेंट बरनार्ड में तुषार, ग्रेटडेन में मांगीलाल, रॉट वेलर में मयंक भाटी, पेक बुईली में सुरेंद्र राठौड़, कोकर स्पेनियल में डॉ. पुष्पेंद्र, ल्हासा एप्सो में आदित्य कोठारी का श्वान प्रथम रहा। इसके अलावा अन्य नस्ल में कर्नल हिमांशु तिवारी, डॉ. गरिमा चौधरी और फेंसी ड्रेस में डॉ. पुष्पेंद्र, आज्ञाकारिता वर्ग में अनिल व्यास का श्वान विजेता रहा।

मुख्य प्रजातियों के श्वानों की खासियत

सेंट बरनार्ड : जन्मस्थान- स्विटजरलैंड, उम्र- आठ से दस साल, हाइट- 50 से 60 सेंटीमीटर, विशेषता- वाच डोग, वजन- 80 से 120 किलो।

ग्रेटडेन : जन्मस्थान- जर्मनी, उम्र- आठ साल, हाइट- 112 सेंटीमीटर, विशेषता-वाच डोग, वजन- 80 से 100 किलो।

जर्मन शेफर्ड : जन्मस्थान- जर्मनी, उम्र- नौ से 13 साल, हाइट- 60 से 65 सेंटीमीटर, विशेषता- वफादार डोग, विजन- 35 किलो।

लेब्राडोर : जन्मस्थान- कनाड़ा, उम्र- 12 से 13 साल, हाइट- 55 से 65 सेंटीमीटर, विशेषता- सुरक्षा में महत्वपूर्ण, वजन- 30 से 35 किलो।

पग : जन्मस्थान- चाइना, उम्र- आठ साल, हाइट- दस इंच से एक फीट, विशेषता- सेलीब्रिटी डोग, वजन- दस किलो।

डॉग-शो में 16 प्रजातियों के 73 श्वान पहुंचे।