आज होंगी 150 शादियां
शहर में रविवार को सबसे बड़ा वैवाहिक आयोजन होगा ‘पुष्करणा सावा’। परकोटे को एक छत माना है और इसके नीचे 150 जोड़ों विवाह बंधन में बंधेंगे। शहर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग है। प्रत्येक गली और मोहल्ले में शादियों की रंगत बनी हुई है। परंपरागत रस्मों का निर्वाह किया जा रहा है।
दिनभर विवाह वाले घरों में मातृका स्थापना (माया) बैठाने दौर चला। दोपहर होते-होते ढोल-ताशों के साथ बीरा रमक-झमक होय आय जो...के गीतों के साथ निकले मायरों ने सावे का आभास कर दिया। शाम को गणेश परिक्रमा (छिंकी) के ओम ना सू सी सी... के बोल से परकोटे का हर व्यक्ति सावे में सराबोर हो गया। विभिन्न संगठनों की ओर से स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं। नत्थूसर गेट से लेकर मोहता चौक तक ट्रेफिक वन वे किया गया है। शनिवार को सीओ सिटी ममता गुप्ता ने कई मोहल्लों में पैदल मार्च भी किया। रमक-झमक डॉटकॉम की ओर से नत्थूसर गेट से मोहता चौक की ओर आने-जाने वाली हर बारात मोबाइल पर दिखाई जाएगी। इसके लिए बारहगुवाड़ चौक में कैमरे लगाए गए हैं। www.ramakjhamak.com साइट के माध्यम से बीकानेर के बाहर रह रहे प्रवासी भी लाइव बारातेंं देख सकेंगे।
दूल्हे होंगे पुरस्कृत
बारहगुवाड़ में चौक पहले पहुंचने वाले 10 दूल्हों को रमक-झमक डॉट कॉम की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा के अनुसार दूल्हों को पशुपतिनाथ यात्रा के लिए ट्रेन का टिकिट दिया जाएगा। एक ही समय पर अगर एक से अधिक दू्ल्हे आए तो सबको 2100 रुपए या नाथद्वारा की यात्रा का टिकिट दिया जाएगा। ओझा ने बताया कि दूल्हों का सम्मान 3.35 बजे के बाद ही किया जाएगा। पहले आने वाले दूल्हों को इस समय तक रुकना होगा। बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के सहयोग से व्यापार उद्योग मंडल की ओर से विष्णु रूप में पहुंचने वाले प्रथम तीन दूल्हों को पुरस्कृत किया जाएगा। घनश्याम लखाणी के अनुसार विजेता दूल्हों को 11000 रुपए प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। चयन कमेटी में शंकरलाल हर्ष, संत लाल बाबा, जुगलकिशोर ओझा, राजेश चूरा उमाशंकर आचार्य को शामिल किया गया है। मोहता चौक में गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा की गई।
गूंजे विवाह के गीत
बारगुवाड़ चौक में शनिवार को सावे की पूर्व संध्या पर सावा धमाल का आयोजन किया गया। धाम में आरके सूरदासाणी एंड पार्टी की ओर से देर रात तक पौराणिक गीतों सहित सावे पर बनाए गए नए गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। राधे ओझा के अनुसार कार्यक्रम में सावे माथे बारहगुवाड़ में सावे माथै रमक-झमक होय जा वे रे के साथ घोड़ी, बन्ना, सुहाग आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी गई।
गणेश परिक्रमा में ससुराल पहुंची दुल्हन को पौखने की रस्म निभाती महिला।
बारह गुवाड़ चौक में सावे की धमाल में विवाह गीत गाते कलाकार।
वधू पक्ष को देंगे सहयोग
कोलकत्तापुष्करणा समाज संस्था की ओर से जरूरत मंद वधू को पक्ष आर्थिक सहित विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाएगी। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से आवश्यकता अनुसार यह सहायता दी जाएगी। प्रेस वार्ता में हीरालाल किराड़ू, डॉ. अजय जोशी आदि ने संस्था का परिचय दिया अन्य गतविधियों के बारे में बताया।
दोष रहित है आज का सावा
^गोधुलिबेला के कर्क में लग्न में आयोजित होने वाला यह सावा महादेव-पार्वती को वर-वधू मानकर निकाला गया है। सावा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम को 4.20 से 6.40 बजे तक होगा। नगर के माने गए पंडितों द्वारा शास्त्रार्थ के बाद यह सावा निकाला गया है। इसलिए यह अबूझ सावा है। सावे में अगर कोई दोष भी होता है तो उसे समाज के लोगों की ओर से दूर किया जाता है। इस सावे में भी 11 कर्मकांडी पंडितों द्वारा अभिषेक, जप, पूजन के साथ महादेव का अभिषेक भी किया गया। इसलिए यह सावा सभी दोषों से मुक्त श्रेष्ठ सावा है। पंडितहरिनारायण व्यास \\\"मन्नासा\\\', ज्योतिर्विद