पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयकर स्लैब का पुनर्गठन जरूरी

आयकर स्लैब का पुनर्गठन जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | आगामीबजट 2015-16 में आयकर, संपत्ति कर एवं सेवा कर के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ, जागरूक लोगों ने अपने सुझाव वित्त मंत्री को भेजे हैं। जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, सचिव विनोद गोयल, कौंसिल आफ सिविल एवं ट्रेडर्स एफेयर्स अध्यक्ष डा प्रकाश ओझा, सचिव दिलीप कुमार पारिख, अनंतवीर जैन ने संयुक्त पत्र में आयकर स्लैब का पुनर्गठन करने की आवश्यकता पर बल दिया है। पचीसिया ने बताया कि 25 से अधिक सुझावों वाले पत्र में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, अवयस्कों आदि वर्ग के लिए स्लैब बदल टीडीएस की ग्रेडिंग दुबारा करने की मांग की गई है।