पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदली हवा से बढ़ा ठंडक का अहसास

बदली हवा से बढ़ा ठंडक का अहसास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | बीते24 घंटे में हवा का रुख दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम हो गया। जिसके कारण ठंडक का अहसास फिर से बढ़ गया। मौसम में रहे उतार-चढ़ाव से मौसम बीमारियां बढ़ने की भी आशंका बढ़ने लगी है। रविवार सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद दिन में मौसम सामान्य हो गया मगर सोमवार को फिर से हवा का रुख बदल गया। दिन में धूप के बाद भी हवा में ठंडक महसूस होती रही। बीते दिनों की अपेक्षा सुबह भी हवा ठंडी रही। इस कारण दिन के तापमान में भी गिरावट महसूस होने लगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।