- Hindi News
- स्कूलों में पद विरुद्ध ना हो शिक्षकों का पदस्थापन
स्कूलों में पद विरुद्ध ना हो शिक्षकों का पदस्थापन
बीकानेर | स्कूलोंमें विषय अध्यापकों की नियुक्ति विषयवार रोस्टर प्रणाली से करने और पद विरुद्ध पदस्थापन नहीं करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को निदेशक माध्यमिक और प्रारंभिक से मिला। राजस्थान शिक्षक संघ आंबेडकर के प्रदेशाध्यक्ष सोहनलाल गोयल जिलाध्यक्ष मोडाराम कड़ेला ने निदेशक को सौंपे ज्ञापन में सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से होने वाली नियुक्तियों में रोस्टर की पालना, तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति के लिए बनाई गई वरिष्ठता सूची एवं पात्रता सूची को मंडलवार विभागीय वेब पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न मांगें रखी। प्रतिनिधि मंडल में जिलामंत्री शंकर चौधरी, जिला प्रवक्ता लियाकत समेजा, रामचंद्र साध, जीवनप्रकाश मेघवाल आदि शामिल हुए।