‘चार कोट’ का मंचन कल टाउन हॉल में
बीकानेर | अनुरागकला केन्द्र की ओर से ए.वी. कमल रचित हास्य व्यंग्य नाटक ‘चार कोट’ का मंचन 11 फरवरी को शाम साढ़े सात बजे सुधेश व्यास के निर्देशन में टाउन हॉल में किया जाएगा। इस नाटक में अशोक व्यास, नवलकिशोर व्यास, उत्तम सिंह, के.के. रंगा, राजशेखर शर्मा, विकास शर्मा, मदन मारु, सुमित मोहिल, हरमन, जितेंद्र पुरोहित, सुरेंद्र स्वामी, शिव सुथार, बल्लभ पुरोहित आदि अभिनय करेंगे। संगीत संयोजन परिकल्पना राजेंद्र झुंझ की होगी।
अनुराग कला केन्द्र के महामंत्री कमल अनुरागी ने बताया कि नाट्य प्रस्तुति ‘चार कोट’ स्व. आर.के. लक्ष्मण के कॉमन मैन को समर्पित रहेगी। इसी नाटक का 13 फरवरी को मुंबई में होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय काला-घोड़ा कला महोत्सव में भी मंचन किया जाएगा।