पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूल कार्यकर्ताओं को टिकट देने से हुई हार

मूल कार्यकर्ताओं को टिकट देने से हुई हार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | रविवारको पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की ओर से हार के लिए सांसद अर्जुनराम और उनके पुत्र को जिम्मेवार बताने के बाद सोमवार को सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने अपने बयान में कहा कि पार्टी ने मूल और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया जिसके कारण पार्टी की हार हुई। कुछ का टिकट देकर काट दिया। हार के लिए किसी एक व्यक्ति को दोष देना ठीक नहीं है। हम सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। मेरी तो चुनाव में कोई भूमिका ही नहीं थी। टिकट वितरण में मेरा कोई हस्तक्षेप नहीं था। मैं उस वक्त दिल्ली चुनाव में व्यस्त था। टिकटों का वितरण संबंधित विधायकों के हाथ में था। उसके बाद भी जहां मुझे कहा मैने प्रचार किया। हार के लिए मुझे अकेले को दोष देना ठीक नहीं है।