पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्राफा व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर ‌~ 28 लाख लूटे

सर्राफा व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर ‌~ 28 लाख लूटे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइकपर सवार तीन लोगों ने सर्राफा व्यापारियों की आंखों में मिर्च डालकर 28 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

सर्राफा व्यवसायी मोहन मराठा और अभिषेक सोनी दिन में करीब एक बजे सिटी कोतवाली के पास से बाइक पर रवाना हुए थे। बाइक के पीछे बैठे अभिषेक के पास एक बैग में 28 लाख रुपए और दूसरे बैग में तीन लाख रुपए थे। दोनों गंगाशहर रोड पर माइको कंपनी के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने दोनों व्यवसायियों को गिरा दिया और उनकी आंखों में मिर्च झोंककर 28 लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर अभियुक्त फरार हो गए। मोहन ने एसपी को फोन कर वारदात की जानकारी दी। कोटगेट पुलिस मौके पर और घटनाक्रम की जानकारी ली। लुटेरों की तलाश में जिले में नाकाबंदी करवाई गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। मोहन की कोतवाली और अभिषेक की व्यास कॉलोनी क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकानें हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 28 लाख रुपए मोहन के और तीन लाख रुपए अभिषेक के थे। अभिषेक का कहना है कि लुटेरों ने उसकी आंखों में मिर्च डालने के बाद मारपीट की और 28 लाख रुपए वाला बैग छीनकर ले गए। दोनों 31 लाख रुपए लेकर यूआईटी के पास स्थित पीएनबी बैंक में जमा करवाने जा रहे थे।

राजीनामे के प्रयास

28लाख रुपए लूटने की वारदात में शामिल अभिषेक एक बड़े सर्राफा व्यवसायी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मोहन मराठा और उस व्यवसायी के भी आपस में अच्छे संबंध हैं। इससे मामले में आपसी समझौते के भी प्रयास किए जा रहे हैं। दिन में करीब डेढ़ बजे वारदात होने के बावजूद रात को आठ बजे तक मुकदमा ही दर्ज नहीं किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि रिपोर्ट नहीं देने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया।

साथी ने करवाई लूट

मोहनमराठा के साथ बाइक पर 31 लाख रुपए लेकर जा रहे उसके साथी अभिषेक ने ही मिलीभगत कर लूट की वारदात करवाई। अभिषेक ने अपने साथियों के साथ योजना बनाई थी और खुद रुपयों से भरे दोनों बैग लेकर बाइक के पीछे बैठा। रास्ते में नकाब लगाकर आए अभिषेक के साथियों ने ही आंखों में मिर्च डालने और मारपीट करने का ढोंग किया और 28 लाख रुपए लूटकर ले गए जो मोहन के थे। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले रखा है। एएसपी सिटी देवेन्द्र बिश्नोई, सीओ सिटी आईपीएस ममता गुप्ता ने अभिषेक से पूछताछ की तो उसने वारदात का खुलासा किया। रुपए लेकर फरार हुए लुटेरों को भी पुलिस ने नामजद कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है।

कोटगेट थाने में वारदात की छानबीन करते पुलिस अिधकारी।