कार्मिकों की वरिष्ठता सूची चस्पा
बीकानेर | जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय की ओर से एक अप्रैल, 1992 से 31 मार्च, 2014 के बीच नियुक्त प्रयोगशाला बालक कर्मचारियों की अस्थाई वरिष्ठता सूची कार्यालय में चस्पा कर दी है। डीईओ माध्यमिक कैलाशचंद्र तिवाड़ी ने बताया कि कार्मिकों को आपत्ति होने पर संबंधित संस्थाप्रधान कार्यालयाध्यक्ष के जरिये अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।