पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदातों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

चोरी की वारदातों से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर | गंगाशहरके चांदमल बाग की गली में स्थित राधे ज्वैलरी शॉप में रविवार देर रात हुई चोरी से गुस्साए लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर कलेक्टर आरती डोगर को ज्ञापन सौंपा। पिछले आठ दिनों में कुल तीन चोरियां हो गई है। जिसमें लाखों की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषण शामिल है। प्रदर्शन में शामिल प्रेम गहलोत ने बताया कि पुलिस की अनदेखी के चलते क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों से लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। इससे पहले सुजानदेसर राम मंदिर के समीप चोरों ने एक फरवरी की रात दो ज्वैलरी दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उदासीनता के कारण चोरों का अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई लोगों ने कलेक्टर से मांग की चोरों का पता लगाए और रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें। प्रदर्शन में धनपत, गोपाल, गोपीकिसन गहलोत, सुनील, बलदेव, श्रवण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

गंगाशहर सुजानदेसर में चोरी की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग।