नहीं मिलती मेडिसिन सेंटर से दवा
बीकानेर | युवासर्व धर्म सेवा कर्ता संस्था के बैनर तले लोगों ने सोमवार को पी.बी.एम हॉस्पिटल प्रबंधन की कार्यशैली से परेशान होकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने बताया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट की उदासीनता के चलते आए दिन मरीजों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों द्वारा एम.आर.आई और सी.टी स्कैन के मरीजों को लिखी कन्ट्रास्ट मेडिसिन के लिए कई तरह की अनौपचारिक नियमों से गुजरते है जिसके चलते मरीज और उसके परिजनों को तीन से चार घंटे लग जाते है। लोगों ने मांग की हास्पिटल में जांच और दवा के लिए मरीज परेशान इसके लिए मुख्यमंत्री सुनिश्चित करें। प्रदर्शन में संस्था के कार्यकर्ता एवं समाज सेवी जगदीश, नवरतन, रामदयाल सोनी, भुवनेश गुप्ता, क्रांति सोनी सहित कार्य लोग मौजूद थे।