मुआवजा देने की मांग
बीकानेर | शहरकांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर भुट्टों का बास में मकान ढहने के प्रकरण में पीड़ित बीपीएल परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। अब्दुल रहमान लोदरा, नारायण जैन, नासिर खां, जहांगीर, राहुल जादू संगत आदि के शिष्टमंडल ने ज्ञापन में बताया कि पीड़ित परिवार में चार से 80 साल आयु के सदस्य शामिल हैं।